चाय का स्वस्थ कप कैसे बनाएं?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 16:53

सर्दियों में आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकती है गुड़ की चाय, एक कप चाय में मिलेंगे ये 5 फायदे :-

सर्दियों में जरूर पियें स्वाद एवं सेहत से भरपूर गुड़ की चाय
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – 3-4 चम्मच
चाय पत्ती – 2 चम्मच
हरी इलायची (कुटी हुई) – 4
सौंफ – 1 चम्मच
दूध – 1/2 कप

इस तरह तैयार करें गुड़ की चाय

पैन में एक कप पानी को गर्म होने के लिए चढ़ा दें। अब इसमें चाय की पत्ती, सौंफ और हरी इलायची डालें और पानी में उबाल आने दें।

फिर पानी में दूध डालें और इसमें उबाल आने का इंतजार करें।

यहां जाने सर्दियों में कैसे फायदेमंद है गुड़ का सेवन (benefits of gud ki chai)-

1. खून को साफ करता है गुड़

गुड़ में स्वाभाविक रूप से आयरन, फोलेट और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसका सेवन खून की अशुद्धियों को निकालकर इसे साफ रहने में मदद करता है। वहीं इसके नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। साथ ही यह प्राकृतिक रूप से ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई को बढ़ाता है जिस वजह से ब्रेन फंक्शन को इम्प्रोव होने में मदद मिलती है।

2. इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करे

गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल एनर्जी और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। ऐसे में शरीर ठंड में होने वाले संक्रमण एवं बीमारियों से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार रहती है। इसे चीनी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि चीनी में कोई भी पोषक तत्व मौजूद नहीं होते इसलिए यह सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में गुड़ एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है गुड़

गुड़ का सेवन आंतों को उत्तेजित करता है और पाचन एंजाइम रिलीज करता है। इस वजह से खाने के बाद इसका सेवन पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं जो लोग कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं उनके लिए गुड़ काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

4. डायबिटीज और वेट लॉस में मदद करता है गुड़

सफेद चीनी की जगह गुड़ का सेवन डायबिटीज पीड़ितों एवं वेट लॉस प्लान कर रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खाद्य पदार्थों को मीठा करने के लिए गुड़ का प्रयोग करने से आपका ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। साथ ही गुड़ की मिठास वजन को बढ़ने से रोकती हैं। वहीं गुड़ का सेवन आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है जिस वजह से आप जरूरत से ज्यादा खाना नहीं खाती।

5. ऊर्जा शक्ति को बनाए रखने में मदद करे

सर्दियों में आमतौर पर शरीर सुस्त पड़ जाती है साथ ही साथ ठंड की वजह से लोग काफी ज्यादा आलस महसूस करते हैं। ऐसे में गुड़ का सेवन आपके शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा गुड़ को लेकर प्रकाशित एक डेटा की माने तो यह हेल्दी कार्बोहाइड्रेट का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता हैं। वहीं आलस, थकान और कमजोरी को कम करने में मदद करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info